Thursday, December 29, 2016



नोटबंदी नै धुम्मा ठा दिया देश का 
फेर इब्बी हर हर मोदी होरी देखो 
नए जुमले घड़कै नै ल्यावै रोजाना 
भाजपा झूठ पै चाक्की झोरी देखो 



Wednesday, December 28, 2016

भारत के आंकड़े भी यही बोल रहे हैं



अंतर्राष्ट्रीय  मुद्रा कोष द्वारा 2016 के लिए प्रस्तुत अनुमान 
में वैश्विक आर्थिक प्रदर्शन को,"बहुत ज्यादा अर्से से नीचा "
बताया गया है । 2017 के पूर्वानुमान को घटा दिया गया है 
और अब 3. 4 फीसद की वैश्विक वृद्धि की  भविष्य वाणी 
की गयी है । यह अनुमान भी बहुत बढा चढ़ा लगता है । 
विश्व बैंक ने 2016 के जून की अपनी ताजातरीन विश्व 
आर्थिक संभावना रिपोर्ट में, एक बार फिर 2016 के लिए 
अपने विश्व वृद्धि अनुमान को घटाकर 2. 4 फीसद कर 
दिया  है , जबकि इससे पहले 2016 की जनवरी में ही 
2. 9 फीसद  का अनुमान पेश  किया था । 




पूंजीवादी मॉडल के नतीजे

                पूंजीवादी मॉडल के नतीजे 
साफ है कि मुनाफे बढ़ रहे हैं , लेकिन जनता के हाथों में क्रय शक्ति घट रही है ।  इसके चलते ,परम्परागत पूंजीवादी तरीकों से उत्पादित मालों की बिक्री के लिए बाजार का विस्तार करने तथा वृद्धि की कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं । 


मॉडल पूंजीवाद का

               मॉडल पूंजीवाद का 
मैकेंजी ग्लोबल इंस्टीच्यूट का अनुमान है कि  संकट के पिछले 8 वर्षों के  दौरान अमरीका की 81 फीसद आबादी की शुद्ध आय या तो जहाँ की तहाँ बनी रही है या उसमें गिरावट आई है ।   इटली के मामले में यही आंकड़ा 97 फीसद था , ब्रिटेन के मामले में 70 फीसद , फ़्रांस के मामले में 63 फीसद ,आदि आदि ।








Thursday, December 22, 2016

छक्का


छक्का 
किसका के करैगा बता यो  सफाई का अभियान तेरा 
किसान मजदूर होगा साफ  मोदी जी यो अनुमान मेरा 
मनै बेरा लगा लिया जनता भकाना काम आसान तेरा 
अन्धविश्वास का लगा जोर फैलाया आज बेउन्मान घेरा   
बेरोजगारी नै भूल गया दुखै कारपोरेट का सम्मान तेरा 
असली काले धन नै नहीं छेड़न देरया क्यों  भगवान तेरा 







2015




  1. वर्ष 2015 में भारत में श्रम शक्ति में महिला भागीदारी की दर दुनिया में सबसे कम थी । जिन कुल 131 देशों का आंकड़ा उपलब्ध था , उसमें भारत का स्थान 120वां था।निश्चय ही नव उदारवादी सुधारों ने कुल मिलाकर भारतीय महिलाओं के रोजगार सृजन में कोई मदद की है । 

Wednesday, December 21, 2016

Gandh


किसान मैं तैं गन्ध आवै , मजदूर मैं तैं गन्ध आवै 
अडानी मैं सुगन्ध पावै ,उसका साथ क्यूँ सै भावै 
कांग्रेस नै भी वो भाया ,भाजपा नै सिर पै बिठाया
यो आम आदमी भकाया , चोड़ै मैं बेकूफ़ बनाया