सबका देश -------हमारा देश
राजनीतिक-आज़ादी भारतीय लोगों का जीवन बदल देगी इस सपने के साथ सात दशक पहले भारत ने एक आज़ाद मुल्क बतौर यात्रा शुरू की थी। औपनिवेषिक आका जो देश छोड़ गए थे, अधिकतर लोग उसे दुनिया का एक नितांत पिछड़ा और गरीब मुल्क मानते थे। देश के संस्थापकों ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व को मानने वाला संविधान दिया। आज ऐसी अनेक बाते हैं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। एक भारतीय के तौर पर इसमें सर्वोपरि संकल्प है, हमारी विविधता का सम्मान करना। मज़हब, जाति, भाषा या नृजातीयता के आधार पर हमारे बीच भेदभाव पैदा करने के सारे प्रयासों को भारत के लोगों ने लगातार खारिज किया है। यह मामूली उपलब्धि नहीं है। भारत सर्वाधिक विविधताओं वाला देष है। कोई, किसी भी मूल का क्यों न हो, उसके लिए यहां पर्याप्त जगह है। हर किसी का इसने स्वागत किया है। आज भारत जो कुछ है, एक खुबसूरत कालीन की तरह है, जो उन सारे लोगों के योगदान से बुना गया है । हमारा खान-पान, हमारी वेषभूषाएं, हमारे मकान, हमारे गीत, हमारी कविताएं, हमारी किताबें भारत की सांझा विरासत का सबूत है। हम भिन्न भाषाएं बालते हैं। हम अलग-अलग इबादतगाहों में प्रार्थनाएं करते हैं। हमारा भोजन, हमारे रस्मों-रिवाज़ और हमारा पहनावा भिन्न है, फिर भी एक भारतीय होने का हमें गर्व है। हमने आम जनता के प्रेम और एकता से इस देश का निर्माण किया है। हमंे उन बदलावों पर भी नाज़ है, जो हमारे तमाम मज़दूरों और किसानों, वैज्ञानिकों और दस्तकारों, आदमियों और औरतों के सम्मिलित प्रयासों से हासिल किए गए हैं। जिनकी वज़ह से हम दावा कर सकते हैं कि अब हम दुनिया का सबसे पिछडा और गरीब मुल्क नहीं है।
मगर, दासता की जंज़ीरों को तोड़ फेंकने के सात दशकों बाद क्या हम यह दावा कर सकते हैं कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों वाला एक भारत देष बनाने के सपने को हम सचमुच साकार कर पाए हैं ? गरीबांे, सामाजिक तौर पर वंचितांे, महिलाओं, कामगारों और किसानों को न्याय देने की लगातार उपेक्षा की गई है। एक छोटा सा श्रेष्ठि-वर्ग ही फला-फूला है। वही आज, भारत की धन-दौलत और अस्मिता का सौदा विदेषियों के साथ करने को उतारू है। इससे पहले एक छोटे से वर्ग की इतनी संपन्नता भारत ने कभी न देखी थी। ना हीं पहले कभी इतने भारतीयों को भूखे पेट सोने को विवष होना पड़ा है। आज हम आज़ाद मुल्क जरूर हैं, मगर देश की बहुसंख्यक आबादी को हम भूख, अज्ञान और बेरोजगारी से मुक्ति नहीं दिला पाए हैं।
‘सामाजिक न्याय उपकार नहीं मानव-अधिकार है’
समाज के छोटे से ताकतवर वर्ग द्वारा जनता की बड़ी तादात के साथ किए जाने वाले अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले बहादुर स़्त्री-पुरूषों को स्वतंत्रता देने में भी हम नाकामयाब रहे हैं। जनता की एकजुटता को तोड़ने और बंधुत्व को तार-तार करने की कोशिशे लगातार चलती रहती हैं। गरीब, सामाजिक-वंचित और महिलाएं, ये तमाम वर्ग अपने-आप को समाज के हाशियों पर पाते हैं और एक सम्मानजनक जीवन के लिए लगातार लड़ते रहते हैं।
विदेशी ताकतों और विदेषी-कंपनियों के पास राष्ट्रीय-हित गिरवी रख देने का शासकों का इतना उतावलापन भी पहले कभी नहीं देखा गया। वे एक नये तरह के विकास की प्रस्तावना करते हैं, जो भारत में संपन्नता लाएगा। हमें यह भी कहा जाता है कि स्थानीय निगमों का अमीर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ का गठजोड़ भी एक न एक दिन गरीबों को लाभ पहुंचाएगा। किंतु वैसा विकास हमारे संसाधनों को लगातार लूटता है। हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और स्थानीय नागरिकों को विकास की प्रक्रिया से बाहर धकेल उन्हें शरणार्थी बना देता है।
इस महान देश को एक अलग तरह के राष्ट्रवाद की दरकार है। एक राष्ट्रवाद, जो सभी लोगों और उनके रिवाज़ों का सम्मान करें। एक राष्ट्रवाद, जो गरीबों को तरज़ीह दें और अन्याय के सारे तरीकों के विरुद्ध हो। इस देश के नागरिक अब उस जनतंत्र की मांग करने लगे है, जिसमें उनकी भागीदारी सचमुच हो सकें। अब एक ऐसे विकास की मांग के लिए कामगार वर्ग एकजुट होने की तैयारी कर रहा है, जो वास्तविक-ज़रूरतमंदों से शुरू होे, न कि उनसे जिन्होंने हमारे जल, जंगल, ज़मीन को कब्जा रखा है।
जन विज्ञान आंदोलन मानता है कि इस देष की जनता ने बहुत इंतज़्ाार कर लिया है। हम एक बरस की यात्रा षुरू करने जा रहे हैं, जो 1947 की भावना को फिर से जिला सकें। यह संदेष देने के लिए कि एकजुट जनता को कभी परास्त नहीं किया जा सकता। यह संदेष देने के लिए भी कि अतीत में भी हम आम भारतीयों ने अलगाने की हर कोषिष को हमेषा नकारा ही है। एक वर्ष लंबा यह कार्यक्रम भारत की सांझी विरासत और विविधता का उत्सव होगा। उन तमाम आवाजों का उत्सव होगा, जो गरिमा और सबको न्याय का सम्मान करतीं हैं।
षांति, आत्म-निर्भर विकास और सभी के लिए गरिमा के संदेशों को देश के कोने-कोने तक फैलाने के लिए जन विज्ञान आंदोलन, नाटकों, गीतों, प्रदर्षनियों और सिनेमा के जरिए लोगों तक जाएगा। यह महान देश को बेहतर की ज़रूरत है, मानने वाले सारे लोगों से हम साथ आने का आग्रह करते हैं।
‘देश की गरिमा के लिए बुनियादी ज़रूरतों को पूरा किया जाए’
No comments:
Post a Comment